Support Initiative for Preeti Badoni / प्रीति बड़ौनी सहायता अभियान
Date: 13 October 2020
Location: Uttarakhand
One day, while going to collect grass, Preeti Badoni accidentally fell from a tree while cutting grass. Due to this unfortunate incident, she suffered a serious spinal cord injury, resulting in the loss of movement in both her legs.
For the treatment of sister Preeti Badoni, Samoon Foundation consulted renowned doctors not only from India but also from abroad, hoping to find the best possible treatment. Unfortunately, all medical experts informed that due to the severity of her condition, Preeti may not be able to stand on her feet again and would have to spend her life dependent on a wheelchair.
Preeti expressed her wish to have a kitchen where she could prepare food independently while sitting in her wheelchair. Respecting her wish, Samoon Foundation immediately started working on this initiative.
Today, the renovation of Preeti’s house along with the construction of a suitable kitchen has been successfully completed. Samoon Foundation also continues to provide food supplies to Preeti from time to time.
Samoon Foundation requests everyone to share this post and support more sisters like Preeti Badoni across Uttarakhand who need care and assistance.
Vinod Jethudi
Team Samoon
Dedicated to humanity
प्रीति बड़ौनी सहायता अभियान
दिनांक: 13 अक्टूबर 2020
स्थान: उत्तराखंड
एक दिन घास काटने के दौरान प्रीति बड़ौनी जी पेड़ से गिर गईं, जिसके कारण उनके स्पाइनल कॉर्ड में गंभीर चोट आई और उनके दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया।
बहन प्रीति बड़ौनी जी के इलाज के लिए समूण फाउंडेशन ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों के भी प्रसिद्ध डॉक्टरों से सलाह ली, ताकि उनके इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया जा सके। लेकिन दुर्भाग्यवश सभी डॉक्टरों ने बताया कि चोट की गंभीरता के कारण अब प्रीति अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाएंगी और उन्हें जीवनभर व्हीलचेयर पर निर्भर रहना पड़ेगा।
प्रीति बहन की इच्छा थी कि उनके लिए एक ऐसा रसोईघर बनाया जाए जहां वह व्हीलचेयर पर बैठकर स्वयं अपने लिए भोजन बना सकें। उनके इस निवेदन पर समूण फाउंडेशन ने तत्काल कार्य प्रारंभ किया।
आज प्रीति बड़ौनी जी के घर का जीर्णोद्धार एवं रसोईघर निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। साथ ही समूण फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर उन्हें खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।
आप सभी से निवेदन है कि इस पोस्ट को #Share करके प्रीति बड़ौनी जैसी उत्तराखंड की अन्य जरूरतमंद बहनों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग करें।
विनोद जेठुड़ी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
No comments:
Post a Comment