Date: Wednesday, 19 March 2025
On March 19, 2025, the Samoon Foundation advanced its mission to ensure equal opportunities for all children by distributing free sports uniforms to students at Government Primary School, Kot, Narendra Nagar, Tehri Garhwal, Uttarakhand. This initiative reflects the foundation’s deep commitment to supporting rural education and motivating young minds. The students were thrilled to receive their new uniforms and expressed their heartfelt joy and gratitude to the Samoon Foundation team.
Mrs. Usha Trivedi, the school’s Principal, highly appreciated the distribution and shared, "The support provided by the Samoon Foundation to our students will greatly boost their self-confidence and open up new avenues for their educational growth. We extend our best wishes to the foundation for all its future endeavors."
Furthering the appreciation, Mrs. Reena Devi, Chairperson of the School Management Committee, sent an official letter of thanks to the foundation, expressing gratitude for the positive impact this initiative will bring to the students' lives.
Local parents who attended the event praised the Samoon Foundation's meaningful contribution, noting that such initiatives serve as a great source of inspiration and are essential for the holistic development and self-esteem of the children. The Samoon Foundation remains dedicated to providing necessary resources to underserved children, ensuring everyone gets an equal opportunity to build a brighter future.
यूनिफॉर्म वितरण:- विद्यालय संख्या - 85
दिनांक: 19 मार्च, 2025
स्थान: राजकीय प्राथमिक विद्यालय- कोट
विकासखंड- नरेंद्र नगर, जिला - टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड
19 मार्च 2025 को समूण फाउंडेशन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोट में विद्यार्थियों को निःशुल्क स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित किए। यह कार्यक्रम बच्चों को समान अवसर देने और उनकी शिक्षा में योगदान देने के लिए समूण फाउंडेशन की प्रतिबद्धता का प्रतीक था। यूनिफॉर्म पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने समूण फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य श्रीमती उषा त्रिवेदी जी ने कहा -"समूण फाउंडेशन ने हमारे विद्यार्थियों को जो सहायता प्रदान की है, वह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और शिक्षा की दिशा में एक नया अवसर उत्पन्न करेगी। हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ भेजते हैं।"
विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना देवी जी ने समूण फाउंडेशन को धन्यवाद पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने इस पहल से विद्यार्थियों के जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलावों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने समूण फाउंडेशन के इस सहयोग की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं शैक्षिक जीवन के लिए अत्यधिक लाभकारी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को प्रेरणा मिलती है और उनका समग्र विकास संभव होता है।
समूण फाउंडेशन का उद्देश्य है कि हर बच्चे को समान अवसर मिले और उन्हें शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध किए जाएं। फाउंडेशन निरंतर प्रयासरत हैं कि हर वंचित बच्चे तक मदद पहुँच सके और उसे उज्जवल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिले।










