Tuesday, 29 September 2020

समूण परिवार से जुड़ें

Date: 23 July 2020

इंसान जन्म जो कि न जाने कितने पुण्य कर्मों के फलस्वरूप मिलता है, और जब हमारे कर्मो का खाता खुलता है तो उस खाते मैं ना जाने कितने ही कर्म जुड़ते है उसमें अच्छे कर्म भी होते है और बुरे कर्म भी होते है । हमे लगता है हम नियमित रूप से पूजा करते है तो हमारे कर्म अच्छे होते है , लेकिन हमें जो ये जन्म मिला है हम इसका धन्यवाद तो शायद करते ही नही । इंसान जन्म हमे किसलिए मिला है इस रहस्य को हम समझ ही नही पाते । इन रहस्यमयी जीवन के कर्मो में एक कर्म है दुसरो की मदद करना। परोपकार कहना उचित नही होगा क्योंकि परोपकार का अर्थ है दुसरो पे उपकार करना लेकिन दुसरो की मदद करना हमारा इंसानी जन्म का 1 कर्तव्य है तो हम दूसरों पे उपकार नही बल्कि मदद कर के स्वयं में उपकार करते है।

इस कर्तव्यपरायणता की ओर एक सरहनीय कदम है समूण परिवार का यह फाउंडेशन "समूण फाउंडेशन" जिसने अभी तक न जाने कितने ही परिवारों की मदद करके उनकी परेशानियों को काफी हद तक दूर किया सिर्फ यही नही हमारे इस परिवार ने हमको भी एक मौका दिया हमारे कर्तव्य परायणता की ओर । हमारी छोटी सी मदद किसी जरूरतमंद को मिलना इसका मतलब हमारे न जाने कितने बुरे कर्मो पे एक छोटा सा अच्छा कर्म । हमारे इस परिवार मे बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के सदस्यों की उपस्थिति ही इसकी विशेषता को दर्शाता है ।

हमारा उद्देश्य सिर्फ जरूरतमंदों की हर संभव मदद करना है, चाहे फिर वह किसी भी क्षेत्र, समुदाय, जाति और धर्म से हो। हमे आपके सहयोग की अभिलाषा है ताकि आप सब की मदद से हम अपने कार्य क्षेत्र में और अधिक प्रगति कर सके ।

जुड़ें समूण परिवार से 🙏🏻

लक्ष्मी बहुगुणा
समूण परिवार
 

 

अनुराग चौहान द्वारा यूट्यूब से पहली कमाई का कुछ अंश समूण फाउंडेशन को दान दिया

Date: 23 July 2020

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत शुभ कार्य से होना चाहिए इसीलिए हमारे समूण परिवार के सदस्य Anurag Chauhan⁩ अनुराग चौहान जी ने जब यूट्यूब के माध्यम से अर्जित पहली धनराशि रुपए 8000 प्राप्त किए तो उसमें से रुपए ₹1100 की धनराशि दान स्वरूप समूण फाउंडेशन में ट्रांसफर की है ।

अनुराग चौहान जी दिल्ली में अपना एक कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाते हैं और बच्चों को पढ़ाते समय वह उस क्लास की वीडियो बनाकर यूट्यूब में डाल देते हैं जिससे उनको एक अतिरिक्त आमदनी होती है इसलिए उनका मानना है कि समाज से ही मिला हुआ धनराशि का कुछ भाग समाज के लिए ही काम आना चाहिए और निर्णय लिया है कि आगे भी यदि यूट्यूब के माध्यम से वह कुछ धनराशि अर्जित करते हैं तो उसका कुछ हिस्सा अवश्य ही सामाजिक एवं मानवीय कार्यों हेतु समूण फाउंडेशन में दान स्वरूप प्रदान करेंगे ।

आपकी इस सोच को हमारा प्रणाम 🙏🏻 और समूण परिवार के सभी सदस्यों से मेरा व्यक्तिगत निवेदन है कि अनुराग चौहान जी के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें और अपने बच्चों को आप mathematics में यदि और स्ट्रांग बनाना चाहते हैं तो अनुराग जी के वीडियो अपने बच्चों को अवश्य दिखाएं क्योंकि सरल और संक्षिप तरीके से वह बच्चों को पढ़ाते है ।

https://www.youtube.com/AnuragChauhanMaths

समूण फाउंडेशन के सदस्य सुदर्शन सिँह पवाँर द्वारा सुमित्रा देवी के ऋण का भुगतान

Date: 23 July 2020

गरीब, निर्धन और असहाय सुमित्रा देवी जी ने बिटिया की शादी के लिए बैँक से ऋण लिया था और उसे चुकाने में असमर्थ समूण फाउंडेशन से निवेदन किया है कि वह बैंक का ऋण चुकाने में सहयोग करें क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है उनके दिव्यांग पति घर में ही रहते हैं और बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी सुमित्रा देवी जी के ऊपर आ गई है जो कि ध्याडी मजदुरी कर जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है ।

समूण फाउंडेशन के सदस्य सुदर्शन सिँह पवाँर जी जब उक्त परिवार की दयनीय स्तिथी से अवगत हुए तो त्वरित कार्यवाही करते हुए बैँक का समस्त ऋण रुपये 17000/- का समस्त भुगतान करने का निर्णय लिया ।

जितना ऋण लिया था उससे भी ज्यादा चक्रवृद्धि ब्याज की दर से ऋण बढता चला जा रहा था जिससे परिवार मानसिक दबाव मे था कि कहीँ जिस घर मे रह रहेँ है उस घर की कुडकी न हो जाय लेकिन अब यह खबर सुनकर सुमित्रा देवी जी एँव परिवार प्रसन्न है ।
जल्द ही परिवार के बैंक से लिया हुआ ऋण का सम्पूर्ण भुगतान करके क्लीयरेंस कॉपी आप सभी के साथ साझा की जाएगी ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर अवश्य करें

 




सुमित्रा देवी की आर्थिक मदद हेतु जनता से गुहार

Date: 18 July 2020

खैरी का आँसुन, आंखी भोरीं चा, मन की स्यांणि गाणी मारीं चा ।
दुःख बीमारी मां भी काम नि टाळी, घर बण रुसड़ु, याखुली समाळी ।।
प्रीत की कुंगली डोर,सी छिन ये, पर्वत जन कठोर भी छिन ये ।
हमारा पहाड़ों की नारी, बेटी ब्वारी, बेटी ब्वारी पहाडों की बेटी ब्वारी ।।

नेगी जी का यह खूबसूरत गीत सुमित्रा देवी जी के ऊपर सटीक बैठता है क्योंकि सुमित्रा देवी जी जैसी मेहनती, स्वावलंबी और कठिन दौर का मुकाबला ध्याडी मजदूरी कर अपने विकलांग पति के साथ साथ बच्चों का का पालन पोषण कर रही है ।

गाँव-बाड़ा, पट्टी इद्वालस्यूं पिसोली, जिला - पौड़ी गढ़वाल निवासी 45 वर्षीय सुमित्रा देवी जी की, जो कि एक बहुत निर्धन परिवार से है और बहुत ही संघर्षपूर्ण व दयनीय जीवन यापन करने पर विवश हैं। सुमित्रा जी के विकलांग पति श्री विनोद लाल (उम्र 50 साल) जिनका एक पैर नहीं है और दूसरे में भी दिक्कत है साथ ही हाथ की उंगली में भी गम्भीर चोट लगने की वजह से पूरे हाथ में इन्फ़ैकशन हो गया जिसका इलाज करने में भी परिवार असमर्थ हैं।

4 बेटियों और 10वीं में पढ़ने वाले एक बेटे की लालन पोषण के साथ पढ़ाई के खर्च की जिम्मेदारियों का बोझ शायद कुछ कम था कि अब पूर्ण विकलांग पति की देखरेख और परिवार की पूरी जिम्मेदारी अब पूरी तरह से सुमित्रा देवी जी पर ही आ गई है ।
हरदम कठिन मेहनत और संघर्ष के लिए तैयार रहने वाली स्वावलंबी सुमित्रा देवी ने जीवन में कभी हार नहीं मानी और जब भी गांव में ध्याड़ी, मजदूरी, पल्लेदारी या मनरेगा के तहत काम मिलता है तो उसे कर लेती है और उसी के माध्यम से अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है ।

सुमित्रा देवी जी ने कर्ज एवं बैंक से लोन लेकर तीन लड़कियों की शादी कर दी है लेकिन चौथी लड़की की शादी कोरोना की वजह से नहीं हो पाई है । बैंक से लिया गया लोन भरने में असमर्थ सुमित्रा देवी जी ने आप सभी से सहयोग की अपील की है ताकि वह अपनी बेटी की शादी, बैंक का लॉन, पति के इलाज, घर के जीर्णोद्धार के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने में थोड़ा सा सहयोग मिल सके ।

SCST समाज से होने कि वजह से इनका घर, मुख्य गाँव से दूरी पर है जिसकी वजह से आम लोगों से अपना दुख दर्द बयां भी नही कर पाते। अधिक जानकारी के लिए आप सुमित्रा देवी जी से उनके सम्पर्क नो. 8755138615 पर बात कर सकते है ।

आप निम्नलिखित समूण अकाउंट में अपनी सहयोग राशि भेज कर उक्त परिवार की सहायता कर सकते हैं आपके द्वारा भेजी गई सहायता राशि सुमित्रा देवी जी एवं परिवार तक पहुंचाई जाएगी ।

PAYTM & GOOGLE PAY - 6395436883
AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
#Please_Share_To_Support






 

समूण परिवार पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित

Date: 16 July 2020

आज की दुनिया #समस्याओं से घिरी हुई है और इन समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या है #प्राणी, #संसार और #वनस्पति_जगत के बीच बिगड़ता हुआ संतुलन। #आबादी की बेतहाशा #बढ़ोतरी ने इस संतुलन को बिगाड़ा है और हमारे लिए आर्थिक और स्वास्थ्य सम्बन्धी अनेक समस्याएं उत्पन्न कर दी हैं।

#जंगलों के #कटते रहने से #मानव-सभ्यता को खतरा पैदा हो गया है। मौसम में काफी परिवर्तन आ गया है। धरती के कुछ भागों में या तो लगातार कई वर्ष तक सूखा पड़ जाता है या फिर भयंकर बाढ़ आ जाती है।

वन और पानी अक्षय-स्त्रोत होते हैं, जब ये नहीं रहते हैं तो सदा बहने वाली #नदियां सूख जाती हैं, #बांधों में पानी का स्तर घट जाता है, #बिजली का उत्पादन रुक जाता है तथा #नहरों में पानी कम हो जाता है। इससे #अनाज कम उत्पन्न होता है और #उद्योगों के लिए संकट पैदा हो जाता है।

इस भयानक स्थिति का सामना करने के लिए #आबादी को कम करने के साथ-साथ #वृक्षारोपण के अभियान को भी #युद्ध_स्तर पर चलाने की #आवश्यकता है। वृक्षारोपण कर हम लगातार कम हो रहे वृक्षो एवं वनों को #संरक्षित कर सकते है। #वृक्षो को #मनुष्य का #सच्चा_मित्र कहा जाता हैं क्योंकि वृक्ष हमसे कुछ न लेते हुए भी हमें बहुत कुछ देते हैं जो एक सच्चा मित्र ही कर सकता है|

इसी उद्देश्य के साथ #समूण_फाउंडेशन पर्यावरण सरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियोँ के निर्वाहन स्वरुप हर वर्ष “#पेडोँ_से_है_रिश्ता_हमारा” कार्यक्रम के तहत सैकडोँ पौधोँ का पौधा रोपण करती है और पेड बनने तक देखभाल हेतु हर सम्भव प्रयासरत रहती है । #उत्तराखंड का #लोकपर्व #हरेला के #सुभ_अवसर पर आज दिनाँक 16/07/2020 को #थानाड़ण्ड, #किमसार, #पौड़ी गढ़वाल में #समूण_परिवार के सदस्यों द्वारा पौधरोपण किया एवँ पेड़ बनने तक देखभाल हेतु UPT द्वारा जिम्मेदारी ली गई ।

समूण परिवार
पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर अवश्य करें

 

















हरेला के पावन पर्व पर समूण फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण

Date: 13 July 2020

सिर्फ पौधा लगाना हमारा उद्देश्य नहीं बल्कि पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करना ही हमारा मकसद है ।
ओंकारनन्द राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में समूण फाउंडेशन द्वारा 2 वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे आज पेड़ का रूप धारण कर रहे हैं और यह फ़ोटो आपके साथ साझा करते हुए हमें अपार खुशी महसूस हो रही है ।
हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लागना चाहिए और पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करना चाहिए ।
हर साल की भांति इस वर्ष भी हरेला के पावन पर्व पर 16 जुलाई को समूण फाउंडेशन किमसार, पौड़ी गढ़वाल में पौधारोपण करने जा रही है, आपका स्वागत है यदि आप इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहते हैं |
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
 



 

Wednesday, 26 August 2020

आशा आर्या की माता जी के स्वस्थ्य का हाल समाचार जानने समूण फाउंडेशन की दिल्ली टीम गुरुग्राम पहुंची

 12 July 2020

आशा आर्या की माता जी के स्वस्थ्य का हाल समाचार जानने समूण फाउंडेशन की दिल्ली टीम गुरुग्राम पहुंची और तत्काल सहायता राशि ₹10,000/- का चेक प्रदान किया और आगे भी प्रयासरत है ।

आपको बता दें कि ग्राम - एरोड, रानीखेत निवासी गोविंदी देवी जी बहुत समय से कैंसर से पीढ़ित है उनके पति स्व० बालकिशन जी का निधन 2 वर्ष पूर्व ही हो चुका है, इनके 3 बच्चे है जिसमे 2 लड़कियां और 1 लड़का है। सबसे बड़ी लड़की आशा आर्या है इसलिए परिवार के लालन पालन की जिम्मेदारी आशा के ऊपर आ गयी है जिसे आशा छोटी मोटी नौकरी करके बखूभी निभा भी रही थी लेकिन मां जी के केंसर का इलाज करना बहुत ही नामुमकिन हो गया फिर भी हिम्मत दिखा कर आशा ने जैसे तैसे कर्जा निकाल कर अपनी माँ जी गोविंद देवी जी (50 वर्ष ) का इलाज नारायण हॉस्पिटल गुड़गांव में करवाया और अभी भी चल रहा है पर अब उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है ।
इस परिवार के सहायतार्थ जिन लोगों ने दान दिया उनका आभार एवँ बाकी लोगों से भी यथासंभव दान की अपील करते हैं ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर करके सहयोग करें ।


 

5 साल की नन्ही सी गुडिया अदिती नेगी का देहांत

11 July 2020

हमें आपको यह बताते हुए बहुत ही दुःख हो रहा है कि 5 साल की नन्ही सी गुडिया अदिती नेगी को बचाने में हम सफल नहीं रहे और अदिति अब हमारे बिच में नहीं है, आज ही सुबह समूण फाउंडेशन की टीम अदिति को हॉस्पिटल में मिलके आये थे और इलाज के लिए ₹10,000/- का चेकभी दिया था ।
प्रभु इस नन्ही सी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति । उन सभी दान दाताओ का आभार जिन्होने अदिति को बचाने हेतु दान दिया था और हर संभव कोशिश की थी।
शांति ॐ
ॐ नम: शिवाय

Date :- 04.07.2020

5 साल की अदिती नेगी के इलाज के लिए सहयोग की अपील
=======================================

मात्र 5 साल की अदिती नेगी पुत्री कुलदीप सिंह नेगी, ग्राम कंडीया तल्ला, पो.औ. - रिखणीखाल कंदिया , जिला - पौड़ी गढ़वाल कुछ दिनो पहले खेलते खेलते अचानक गिर गयी थी तो परिवार वालों ने गाँव मे ही प्राथमिक उपचार के बाद अपने दैनिक कार्यों मे ब्यस्त हो गये, लेकिन बेटी अदिती के सर की चोट धीरे धीरे बढ़ती गई और अन्त मे अदिती को देहरादून जैली ग्रांट में दिमाग की सर्जरी करवानी पडी और फिर वहां से रेफर इन्द्रेश हॉस्पिटल मे ऐडमिट के बाद अभी आई सी यू में भर्ती है |

आज मासुम अदिती नेगी जीवन रक्षक यंत्र मे जिन्दगी और मौत की जंग लड़ रही है अभी तक मासूम अदिती की दिमाग की इक बार सर्जरी हो चुकी है तथा एक और सर्जरी होना बाकी है |

अदिती के पिता श्री कुलदीप सिंह जी सिडकुल हरिद्वार मे एक कंपनी मे हेल्पर की नौकरी करते थे लेकिन लौकडाउन के चलते वह नौकरी भी चली गई और पिछले 4 महिनों से बेरोजगार हैं। परिवार के पास जितना था लगा चुके है लेकिन अब आप सभी करुणामय हर्दय के सज्जनों से कुलदीप जी ने अदिती के इलाज हेतु सहयोग की अपील की है |

आप सभी सामर्थ्यवानो से निवेदन है कि यथा संभव सहयोग के हाथ बढाते हुए मासूम अदिती को नया जीवनदान देने हेतु सहयोग के हाथ बढायें | सहयोग नहीं भी कर पायें तो #शेयर अवश्य करें |

आप ज्यादा जानकारी के लिए अदिती के पिताजी श्री कुलदीप नेगी जी से उनके दिए गए नो. 8057231954 पर फ़ोन कर सकते है और अपनी सहयोग राशी निचे लिखे समूण एकाउंट में भेज सकते है |

PAYTM & GOOGLE PAY - 6395436883
AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
#Please_Share_To_Support

 




 

राजेन्द्र जी सफल सर्जरी के बाद जिदगी की जंग जीतकर घर वापस लौट गए है

 07 July 2020

आग में बुरी तरह जले राजेन्द्र जी को 2 हॉस्पिटल से निराशा के बाद फाइनली महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में सफल सर्जरी के बाद जिदगी की जंग जीतकर घर वापस लौट गए है ।
#समूण_फाउंडेशन ने राजेंद्र जी के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया और निरंतर उनके परिवार के साथ बने हुए थे तथा पल-पल की खबरें ले रहे थे ।

#समूण_फाउंडेशन द्वारा राजेन्द्र जी के इलाज के लिए ₹11000 की सहायता राशि प्रदान की गई ।

#समूण_परिवार राजेंद्र जी के सुखद जीवन की कामना करते हैं ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित

https://www.facebook.com/samoonforhumanity/videos/2624517054543493/

 

 

आशा जी की माताजी के इलाज के लिए मदद की गुहार

5 July 2020

विश्वास और उम्मीद दो ऐसे शब्द है जिनके सहारे इंसान बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना कर जाता है। समूण फाउंडेशन उसी विश्वास और उम्मीद को पूरा करने के लिये हमेशा से ही तत्पर रहा है । ये सिर्फ एक फाउंडेशन ही नही एक परिवार है जो उत्तराखंड के लगभग सभी लोगो के लिए एक उम्मीद की किरण है और इसी उम्मीद के चलते ग्राम एरोडे, पोस्ट ऑफिस पंतकोटली, तहसील रानीखेत, जिला अल्मोड़ा की रहने वाली बालिका आशा आर्य ने जो कि वर्तमान मे गुरुग्राम में छोटी मोटी नौकरी कर रही है ने मदद के लिए समूण परिवार के समक्ष गुहार लगाई है। आशा आर्य कहती है कि पिछले दो वर्षों मे आशा आर्य जी के ऊपर दुखो का ऐसा अम्बर फूटा की उन्हें अपने माँ के इलाज के लिये समूण परिवार से मदद मांगनी पड़ी। इन 2 वर्षो मे आशा जी के पिताजी का देहांत हो गया व उनकी माताजी श्रीमती गोविंदी देवी जी को लीवर कैंसर की बीमारी से ग्रसित है। आशा जी गुरुग्राम मे ही छोटी सी नौकरी करके अपनी माताजी का इलाज तथा अपने 2 छोटे भाई बहनो की परवरिश का जिम्मा उठा रही है। उनकी माताजी का इलाज़ दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल से आयुष्मान भारत योजना के तहत चल रहा था, लेकिन वर्तमान मे लॉक डाउन की इस स्तिथि मे सफदरजंग से इलाज नही हो पा रहा है और उन्हें मजबूरी में गुरुग्राम के ही नारायणा हॉस्पिटल से इलाज करवाना पड़ रहा है। इसलिए आशा आर्य जी ने समूण परिवार से मदद की गुहार लगाई है।

आप सभी दान दाताओ से से उम्मीद है कि आप आशा आर्य जी की माता जी के इलाज के लिए यथा संभव सहयोग के हाथ बढ़ाओगे आप आशा आर्य जी से उनके मोबाइल नंबर है पर सम्पर्क कर सकते है :- 8650922680

हमे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप मानवता की सेवा मे समूण परिवार के माध्यम से परोपकारीता के भागीदार जरूर बनेगें आप छोटा सा अमाउंट भी गूगल पे य पेटीएम के माध्यम से दे सकते है।

AXIS BANK
A/C NUMBER: 914010040541847
A/C NAME: SAMOON FOUNDATION
IFSC CODE : UTIB0000156
PAYTM &GOOGLE PAY 6395436883

लक्ष्मी बहुगुणा उनियाल
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर अवश्य करें ।