Wednesday, 30 September 2020

सुमित्रा देवी के बैंक कर्ज का भुक्ततान

Date: 1 Aug 2020

किसी भी आर्थिक अड़चन से निकलने का सबसे आसान रास्ता है #कर्ज , लेकिन जब ये ही कर्ज इंसान चुका नही पता तो ये कर्ज उसका जीवन उतना ही मुश्किल कर देता है। 

कुछ ऐसा ही कहानी थी सुमित्रा देवी की गरीबी ऊपर से विकलांग पति और बेटियों की माँ यह महिला अपने दम पर ध्याडी मजदूरी कर के जीवन यापन कर रही थी, बड़ी बेटी के विवाह में लिए बैंक के कर्ज को बमुश्किल चुका रही थी लेकिन कोरोना ने उनको बिलकुल बेरोजगार कर दिया और अब जब बैंक के सिर्फ 17000 ही बकाया था ये लोन चुकाने में पूरी तरह असमर्थ हो गईं, 3 साल ईमानदारी से बैंक का लोन चुकाया और अब जब लोन खत्म होने वाला था डिफॉल्टर होने की कगार पर आ गयी, अन्य बेटियों की शादी में अब बैंक से कर्ज की उम्मीद तो खत्म हुई सो अलग उल्टा अब तो बैंक की रिकवरी की कार्यवाही का सोच सोच कर ये बिल्कुल हताश हो गईं, पहले ही गरीबी में दयनीय जीवन और अब बैंक रिकवरी की डर, SC/ST समाज से होने की वजह से मुख्य गांव से दूर घर कि कोई सक्षम व्यक्ति इनकी स्थिति देखे और मदद करे, कहीं से कोई सहारा नही कोई मदद का जरिया नही, लेकिन कहते हैं ना अगर नियत अच्छी हो तो कोई न कोई रास्ता जरूर निकलता है, कहीं से इन्हें #समूण फाउंडेशन के बारे में पता चला और जब हमने पता किया तो इनकी हालात हमारी कल्पना से भी दयनीय थी फिर भी सुमित्रा जी ने अपने लिए हम से कुछ नही मंगा सिवाय इसके की हम उनका ये कर्ज चुका दें। उनका कहना था कि वो भूखे पेट गुजरा कर लेंगी पर इस कर्ज के साये में नही जी सकतीं, इनका ये जज्बा देखकर हमने भी अपने सभी दानियों से इनकी मदद की अपील की ओर इनके कर्ज के बकाया के ₹17000/- बैंक को चुका दिए. कर्ज उतने के बाद इनके मायूस चहेरे पे जो मुस्कान आयी वो हमें सारी उम्र का सुकून दे गयी🤗, आप इनकी आँखों की खुशी देखकर ये अंदाजा लगा सकते है कि इस कर्ज का इनके जीवन मे कितना बोझ रहा होगा, समूण फाउंडेशन ने किस तरह एक हताश इंसान को जीवन की उमंग दी है। धन्यवाद सभी दानकर्ताओं और सहयोगियों का हमे ऐसे जरूरमन्दों की मदद के योग्य बनाने के लिए🤗🛐💐

https://www.facebook.com/samoonforhumanity/videos/697860197738219/


कमल जोशी
समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर टू सपोर्ट

Tuesday, 29 September 2020

मेधावी छात्र-छात्राओं को समूण फाउंडेशन प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप देती है

 Date: 29 July 2020

हमे आपको बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि समूण फाउंडेशन के द्वारा छात्रवृत्ति पा रहे दो मेधावी छात्रों ने इस वर्ष #उत्तखण्ड_बोर्ड की #हाइस्कूल की परीक्षा में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है जिसमे से एक छात्र #सागर_थपलियाल ने 91% अंक प्राप्त किये व दूसरे छात्र #प्रियांशु_कोठारी ने 87% अंक प्राप्त किये. समूण फाउंडेशन प्रतिवर्ष गरीब पृष्ठभूमि के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप देती है, ऐसे में छात्रवृत्ति पा रहे बच्चे ऐसा प्रदर्शन करते हैं तो ये हमारे लिए बहुत गर्व का विषय बन जाता है🤗 और साथ ही हमारे स्पोर्ट्स व डोनर्स के बीच ये संदेश भी ले जाता है कि आपकी समूण फाउंडेशन आपके दान व सहयोग को पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ राष्ट्र निर्माण पर लगा रहा है। आज इन बच्चों की इस सफलता का श्रेय उन्हें भी जाता है जिन्होंने स्कॉलरशिप प्रोजेक्ट पे हमे अब तक दान दिया है, 

आप सबको भी बधाई





समूण फॉउंडेशन द्वारा सुनीता जखमोला जी के इलाज में सहयोग हेतु रु० 7०००/- का चेक प्रदान किया गया

Date: 27 July 2020

समूण फॉउंडेशन द्वारा कुछ दिन पूर्व में बहुत गरीब कैंसर पेसेंट श्रीमती सुनीता जखमोला पत्नी श्री सुमन जखमोला निवासी मोतीचूर देहरादून की मदद हेतु अपील की गयी थी । हमे आपको बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि आज समूण फॉउंडेशन द्वारा सुनीता जखमोला जी के इलाज में सहयोग हेतु रु० ७०००/- का चेक प्रदान किया गया जिससे वह अपने कुछ महंगे एडवांस टेस्ट्स करवा पाएंगी। हम आभारी हैं अपने प्रत्येक दानकर्ता का जिनके सहयोग से हम ऐसे गरीब जरूरतमंद लोगों की कुछ मदद कर पाते है। हमारे पोस्ट्स शयेर कर के दान करने में सक्षम लोगों तक पहुंचाने वाले सभी सोशलमीडिया के सहयोगियों का भी बहुत बहुत धन्यवाद।

कमल जोशी
समूण परिवार

 




सुनीता देवी के इलाज हेतु समूण फ़ाउंडेशन की अपील

Date: 26 July 2020

किराये के मकान में हरिपुर कला, मोतीचूर हरिद्वार निवासी सुनीता जखमोला जी धर्मपत्नी सुमन जखमोला जी ब्रेस्ट कैन्सर से पीड़ित हैं, जिनका इलाज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में स्वास्थ्य कॉर्ड से चल रहा है, लेकिन हॉस्पिटल वालों ने उन्हे एक टेस्ट करवाने के लिये मेरठ , वलेंतीस कैंसर हॉस्पिटल में रेफर किया है जहां उनका एक टेस्ट होना है और बाकी इलाज जौलीग्रांट हॉस्पिटल, देहारादून से हो रहा है |

जो टेस्ट उन्हे मेरठ से करवाना है उसमे ₹18000 का खर्चा आना है और परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं कि इतने पैसों की व्यवस्था कर सकें इसलिए समूण फाउंडेशन से निवेदन किया है कि संस्था उनकी सहायता करें ।

सुनीता जी के पति सुमन जखमोला जी रोशनाबाद हरिद्वार में पन्नी बनाने की फैक्टरी में काम करते है जहाँ उन्हें 10,000 रुपये सैलरी मिलती थी लेकिन कोरोना महामारी में इनकी स्थिति और भी दयनीय हो गयी है जिससे दवाई और टेस्ट के लिए इन्हें रुपये उधार लेना पड रहे है और साथ ही दो बच्चों लडका 15 वर्ष एवँ लडकी 17 वर्ष की पढ़ाई के खर्च ।

उक्त परिवार की सहायता हेतु सहयोग के हाथ बढ़ाने हेतु आप सभी से अपील । आप यथासंभव सहायता राशि निम्नलिखित समूण एकाउन्ट में भहेज सकते हैं । यदि सहयोग भी कर सके तो पोस्ट को #शेयर अवश्य करें । परिवार का सम्पर्क नंबर 7830737010 है ।

AXIS BANK
A/C NUMBER : 914010040541847
A/C NAME : SAMOON FOUNDATION
BRANCH : CITY CENTRE RISHIKESH
IFSC CODE : UTIB0000156

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर टू सपोर्ट


 

आइये समूण से जुडेँ व पुण्य के भागीदार बने

 Date: 25 July 2020

समूण परिवार - मानवता की सेवा हेतु समर्पित

“समूण” एक गढ़वाली शब्द है जिसका अर्थ होता है "यादगार तोहफा" अतार्थ किसी के द्वारा किसी को दी गयी येँसी भेँट जो कि दोनो के लिये हमेशा यादगार बनी रहे समूण कहलाती है। ENGLISH मे SAMOON की full form (Social And Mankind Organization Of Nation) अतार्थ “देश का सामाजिक और मानवता सँगठन” रखा गया है| समूण के माध्यम से हम आपकी समूण शिक्षा, मानवता, गरिबी, बिमारी, भाषा, संस्कृति व रोटी कपडा और मकान आदि क्षेत्रो मे समर्पित कर रहे है । भारतीय सोसाईटी एक्ट के तहत यह एक रजिस्टर सँस्था है ।

अमीरी-गरीबी, जाति-धर्म, भेद-भाव, रंग-रूप से पहले हम सब मनुष्य है और “मानवता” हमारा धर्म है, मनुष्य का पहला गुण “दयालुता” है, जिस मनुष्य के हर्दय में “दया” नहीं वह मानव कहलाने योग्य नही | बहुत से येसे लोग जैसे – (अनाथ, लाचार, बेसहारे, विकलांग, विधवा, बेबस, द्रष्टीहीन, बीमार, कमजोर मानसिक स्तिथी) आदि जिनको एक बक्त की रोटी नसीब नहीं होती, भूखे-प्यासे रहते हुए बहुत ही दुखद: जीवन ब्यतित कर रहे है, मानवता के नाते हमारा नैतिक कर्तब्य बनता है कि हम सब मिलकर येसे लोगो की सहायता करें, उनके दुःख दर्द को बांटते हुये उन्हे हर सम्भव खुशी प्रदान करने की कोशिस करेँ इसी उद्देश्य के साथ ग्रुप का निर्माण सन 2010 मे किया गया |

साथ ही मानसिक रुप से प्रबल एँव आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चोँ की शिक्षा के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा येसे बच्चोँ का मार्गदर्शन करना भी ग्रुप का मुख्य उद्देश्य है ।

बिलुप्त होती भारतीय क्षेत्रीय भाषायेँ एँव संस्कृति को बचाये रखने व इनके सर्जन व सवर्धन के लिये भी समूण ग्रुप कार्य कर रहा है और करता रहेगा ।

आइये समूण से जुडेँ व पुण्य के भागीदार बने .....

ममता चौहान
समूण परिवार



समूण परिवार की एक नई पहल

Date: 24 July 2020

मनुष्य की आवश्यकताए कभी पूरी नहीं होती और संतुष्टी तो असंभव, हमारे पास जितना होता है उतने से संतुष्ट नहीं होते और जब ओ पा लेते है तो उससे अधिक पाने की इच्छा जाग्रित होने लगती है|

हर महीने के अंत में हमें वेतन मिलती है और वेतन मिलते ही बहुत सारे बिल जैसे - बिजली का बिल, पानी का बिल, कमरे का किराया, क्रेडिट कार्ड का बिल, ग्रोसरी आदि का बिल देना पड़ता है, लेकिन क्या हम इसमे एक बिल और नहीं जोड़ सकते *परोपकारिता* का बिल ?

जी हाँ *समूण परिवार* के निम्नलिखित सदस्यों ने हर महीने परोपकारिता का बिल pay करने का निर्णय लिया है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण आप अपने जीवन मे परिवर्तन देखकर और अप्रत्यक्ष रूप में इस बिल का सम्पूर्ण जमा राशि आपके एकाउन्ट में एकत्रित हो रहा है जो आपको एक निश्चित समय आने पर अवश्य मिलेगा ।

यह मायने नही रखता कि आप कितना दे रहें है, लेकिन किस भावना से आप दे रहें है वह मायने रखता है । 10 रुपये प्रतिमाह से भी सदस्य शुरू कर सकते है ।

1. विनोद जेठुडी
2. सुनील नौटियाल
3. अजय पंत
4. वीरेंद्र नेगी
5. मनोज पालीवाल
6. नवीन थपलियाल
7. धीरेंद्र जेठुडी
8. कमल जोशी
9. कमल कांत सिंह
10. हेमु नयाल
11. विनोद रावत
12. मनोज नौटियाल
13. प्रवीन चौहान
14. नरेंद्र मैठाणी
15. सुदर्शन पंवार
16. धनवीर जेठुडी
17. मेहरमान रावत
18. काशी डंगवाल
19. अरविंद जियाल
20. महिताब चौहान
21. पवन भट्ट
22. ममता चौहान
23. लक्ष्मी बहुगुणा

आप सभी को इस नेक कार्य हेतु ढेरों बधाई एवं सुभकामनाएँ । इसी धनराशि के माध्यम से हम समूण कार्यालय को निरंतर चला रहे हैं और साथ ही जरूरतमंदों तक पहुंचने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं 🙏🏻

विनोद जेठुडी
समूण परिवार
 

 

ONLINE CYBER SECURITY BASIC COURSE

Date: 24 July 2020

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल जी के यूटुब चैनल को हैक करके वहां से सभी वीडियो को डिलीट करने की खबर आपने सुनी ही होगी ।

यह सच है कि #डिजिटल_वस्तुओं के बिना आज हमारा काम चल ही नही सकता इसलिए इनका उपयोग करते समय #सावधानियां और #प्रॉपर_जानकारी का होना अति आवश्यक है । किशन महिपाल जी के चैनल का हैक होना हों, साइबर क्राइम के माध्यम से ब्लेकमेल हो या हाल ही में बहुत सारे फेसबुक अकाउंट हैक होना हो, यह साफ संकेत देता है कि सतर्कता और जानकारी के अभाव में इसके दुष्परिणाम सामने आते रहते हैं ।
इसी को मद्देनजर रखते हुए समूण फाउंडेशन ने उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों से 100 चयनित विद्यार्थियों को #साइबर_सिक्योरिटी का फ्री प्रशिक्षण देने जा रही है और यह 100 विद्यार्थी यह कोर्स सिख कर अपने विद्यालय के बाकी विद्यर्थियों को भी इसकी जानकारी देंगे ।

इस #ONLINE_CYBER_SECURITY_BASIC_COURSE, जिसकी कीमत बाजार में ₹3000 से ₹5000 तक है और समूण फाउंडेशन द्वारा यह कोर्स बिल्कुल निःशुल्क देने का निर्णय लिया है। इस कोर्स को पूरा करने पर Govt. Approved सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

जिस स्तर पर #इंटरनेट का इस्तेमाल पूरी दुनिया भर में किया जा रहा है, और लगातार इंटरनेट user’s की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है तो ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि इंटरनेट user’s की #सेक्युर्टी पर भी ध्यान दिया जाए इसलिए यहाँ पर बात आती है #साइबर_सेक्युर्टी की।

आज के समय में हर कार्य इंटरनेट पर किया जा रहा है, चाहे वह #सरकारी या #निजी_कंपनी का काम काज हो या फिर कोई मोबाइल इंटरनेट user का #निजी_डाटा हो, यानि हर प्रकार के डाटा का आदान प्रदान किसी न किस रूप में #इंटरनेट पर हो रहा है और users की devices जैसे कम्प्युटर, सर्वर, लैपटाप, मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार की smart devices जो इंटरनेट से चलाई जाती हो इसके साथ ही डाटा की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है जहाँ प्रतिदिन इंटरनेट पर #Fraud, #Hacking और डाटा लीक की लगातार कोशिश की जा रही है, ऐसे में #Cyber_Security के #समान्य_ज्ञान से भी इन सभी गतिविधयो पर नजर रखी जा सकती है और इंटरनेट पर होने वाले #Cyber_Attacks को रोका जा सकता है।

यदि आप अपने क्षेत्र के विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह कोर्स करवाना चाहते है तो फेसबुक पेज के माध्यम से हमे संपर्क करें ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर टू सपोर्ट


 

समूण परिवार से जुड़ें

Date: 23 July 2020

इंसान जन्म जो कि न जाने कितने पुण्य कर्मों के फलस्वरूप मिलता है, और जब हमारे कर्मो का खाता खुलता है तो उस खाते मैं ना जाने कितने ही कर्म जुड़ते है उसमें अच्छे कर्म भी होते है और बुरे कर्म भी होते है । हमे लगता है हम नियमित रूप से पूजा करते है तो हमारे कर्म अच्छे होते है , लेकिन हमें जो ये जन्म मिला है हम इसका धन्यवाद तो शायद करते ही नही । इंसान जन्म हमे किसलिए मिला है इस रहस्य को हम समझ ही नही पाते । इन रहस्यमयी जीवन के कर्मो में एक कर्म है दुसरो की मदद करना। परोपकार कहना उचित नही होगा क्योंकि परोपकार का अर्थ है दुसरो पे उपकार करना लेकिन दुसरो की मदद करना हमारा इंसानी जन्म का 1 कर्तव्य है तो हम दूसरों पे उपकार नही बल्कि मदद कर के स्वयं में उपकार करते है।

इस कर्तव्यपरायणता की ओर एक सरहनीय कदम है समूण परिवार का यह फाउंडेशन "समूण फाउंडेशन" जिसने अभी तक न जाने कितने ही परिवारों की मदद करके उनकी परेशानियों को काफी हद तक दूर किया सिर्फ यही नही हमारे इस परिवार ने हमको भी एक मौका दिया हमारे कर्तव्य परायणता की ओर । हमारी छोटी सी मदद किसी जरूरतमंद को मिलना इसका मतलब हमारे न जाने कितने बुरे कर्मो पे एक छोटा सा अच्छा कर्म । हमारे इस परिवार मे बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के सदस्यों की उपस्थिति ही इसकी विशेषता को दर्शाता है ।

हमारा उद्देश्य सिर्फ जरूरतमंदों की हर संभव मदद करना है, चाहे फिर वह किसी भी क्षेत्र, समुदाय, जाति और धर्म से हो। हमे आपके सहयोग की अभिलाषा है ताकि आप सब की मदद से हम अपने कार्य क्षेत्र में और अधिक प्रगति कर सके ।

जुड़ें समूण परिवार से 🙏🏻

लक्ष्मी बहुगुणा
समूण परिवार
 

 

अनुराग चौहान द्वारा यूट्यूब से पहली कमाई का कुछ अंश समूण फाउंडेशन को दान दिया

Date: 23 July 2020

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत शुभ कार्य से होना चाहिए इसीलिए हमारे समूण परिवार के सदस्य Anurag Chauhan⁩ अनुराग चौहान जी ने जब यूट्यूब के माध्यम से अर्जित पहली धनराशि रुपए 8000 प्राप्त किए तो उसमें से रुपए ₹1100 की धनराशि दान स्वरूप समूण फाउंडेशन में ट्रांसफर की है ।

अनुराग चौहान जी दिल्ली में अपना एक कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाते हैं और बच्चों को पढ़ाते समय वह उस क्लास की वीडियो बनाकर यूट्यूब में डाल देते हैं जिससे उनको एक अतिरिक्त आमदनी होती है इसलिए उनका मानना है कि समाज से ही मिला हुआ धनराशि का कुछ भाग समाज के लिए ही काम आना चाहिए और निर्णय लिया है कि आगे भी यदि यूट्यूब के माध्यम से वह कुछ धनराशि अर्जित करते हैं तो उसका कुछ हिस्सा अवश्य ही सामाजिक एवं मानवीय कार्यों हेतु समूण फाउंडेशन में दान स्वरूप प्रदान करेंगे ।

आपकी इस सोच को हमारा प्रणाम 🙏🏻 और समूण परिवार के सभी सदस्यों से मेरा व्यक्तिगत निवेदन है कि अनुराग चौहान जी के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य करें और अपने बच्चों को आप mathematics में यदि और स्ट्रांग बनाना चाहते हैं तो अनुराग जी के वीडियो अपने बच्चों को अवश्य दिखाएं क्योंकि सरल और संक्षिप तरीके से वह बच्चों को पढ़ाते है ।

https://www.youtube.com/AnuragChauhanMaths

समूण फाउंडेशन के सदस्य सुदर्शन सिँह पवाँर द्वारा सुमित्रा देवी के ऋण का भुगतान

Date: 23 July 2020

गरीब, निर्धन और असहाय सुमित्रा देवी जी ने बिटिया की शादी के लिए बैँक से ऋण लिया था और उसे चुकाने में असमर्थ समूण फाउंडेशन से निवेदन किया है कि वह बैंक का ऋण चुकाने में सहयोग करें क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है उनके दिव्यांग पति घर में ही रहते हैं और बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी सुमित्रा देवी जी के ऊपर आ गई है जो कि ध्याडी मजदुरी कर जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है ।

समूण फाउंडेशन के सदस्य सुदर्शन सिँह पवाँर जी जब उक्त परिवार की दयनीय स्तिथी से अवगत हुए तो त्वरित कार्यवाही करते हुए बैँक का समस्त ऋण रुपये 17000/- का समस्त भुगतान करने का निर्णय लिया ।

जितना ऋण लिया था उससे भी ज्यादा चक्रवृद्धि ब्याज की दर से ऋण बढता चला जा रहा था जिससे परिवार मानसिक दबाव मे था कि कहीँ जिस घर मे रह रहेँ है उस घर की कुडकी न हो जाय लेकिन अब यह खबर सुनकर सुमित्रा देवी जी एँव परिवार प्रसन्न है ।
जल्द ही परिवार के बैंक से लिया हुआ ऋण का सम्पूर्ण भुगतान करके क्लीयरेंस कॉपी आप सभी के साथ साझा की जाएगी ।

समूण परिवार
मानवता की सेवा हेतु समर्पित
प्लीज #शेयर अवश्य करें